{"_id":"6a5a812c92664500f20bab16","slug":"lakh-during-building-construction-raebareli-news-c-101-1-rai1002-163011-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: भवन निर्माण में मुंशी पर 6.51 लाख की हेराफेरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: भवन निर्माण में मुंशी पर 6.51 लाख की हेराफेरी का आरोप
Sat, 18 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान मुंशी पर 6.51 लाख रुपये के गबन और धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐहार गांव निवासी विनय बाजपेई पुत्र प्रभात कुमार बाजपेई ने पुलिस को बताया कि वह अपना मकान बनवा रहे थे। निर्माण कार्य की देखरेख, श्रमिकों को मजदूरी देने और निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कोरिहर गांव निवासी राकेश कुमार तिवारी को मुंशी के रूप में सौंपी गई थी।
पीड़ित के मुताबिक उन्होंने आरोपी को बैंक के माध्यम से 5.51 लाख रुपये और दो बार में 50-50 हजार रुपये नकद दिए। कुल 6.51 लाख रुपये निर्माण कार्य के लिए दिए गए थे। आरोपी ने न तो मजदूरों को मजदूरी दी और न ही निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।