{"_id":"6a5b1bd26a9a6b305209da15","slug":"raebareli-a-husband-got-into-an-argument-with-his-wife-and-in-a-fit-of-rage-beat-her-to-death-with-sticks-a-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: पति की पत्नी से हुई कहासुनी, गुस्सा कर लाठी-डंडों पीट-पीटकर मार डाला; वारदात के बाद फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: पति की पत्नी से हुई कहासुनी, गुस्सा कर लाठी-डंडों पीट-पीटकर मार डाला; वारदात के बाद फरार
Sat, 18 Jul 2026 12:00 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:00 PM IST
सार
घरेलू विवाद के दौरान पति ने गुस्से में पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल सील कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे खाले मजरे बथुवा खास गांव में शुक्रवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अमरनाथ पुत्र स्वर्गीय पीतांबर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी रीना (38) से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अमरनाथ ने गुस्से में डंडे से रीना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रीना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गुरुबक्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतका रीना अपने पीछे पांच छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।