{"_id":"6a5a815aa5c9d0503d008fbf","slug":"seven-female-laborers-injured-after-tempo-overturns-raebareli-news-c-101-1-rai1002-163000-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टेंपो पलटने से सात महिला मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टेंपो पलटने से सात महिला मजदूर घायल
Sat, 18 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। धान की रोपाई कर घर लौट रहीं महिला मजदूरों से भरा टेंपो बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात महिलाएं घायल हो गईं। घटना नवोदय चौराहा स्थित एक स्कूल के पास हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो चालक मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने टेंपो में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
घायलों में पूरे ज्वाला मजरे चंदापुर गांव निवासी कमलेश कुमारी, महादेई, मान्शी, कामिनी, मिथिलेश, मोहिनी और रामरानी शामिल हैं। सभी का उपचार सीएचसी में चल रहा है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद