{"_id":"69b5c5ae2d26ebbc3e01f8c5","slug":"learned-the-nuances-of-preparing-seedlings-in-polyhouse-raebareli-news-c-101-1-slko1032-153041-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पॉलीहाउस में सीखी पौध तैयार करने की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पॉलीहाउस में सीखी पौध तैयार करने की बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पॉलीहाउस तकनीक और पौध की नर्सरी तैयार करने की बारीकियों को समझा। बच्चों ने विभिन्न औषधीय फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उद्यान वैज्ञानिक डॉ. एसवी सिंह ने बच्चों को सफेद मूसली और मधुपत्ती जैसी औषधीय फसलों के बारे में बताया। उन्होंने पॉलीहाउस में टमाटर, खीरा, तरबूज और करेला के उत्पादन की प्रक्रिया समझाई। बच्चों ने इन सब्जियों के उत्पादन से जुड़ी कई जिज्ञासाएं शांत कीं। डॉ. सिंह ने कश्मीरी एप्पल बेर और बाल सुंदरी बेर की खेती के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये बेर की उन्नत किस्में हैं। कोको पिट में नर्सरी तैयार करने के फायदों पर भी प्रकाश डाला गया।
बताया कि पॉलीहाउस तकनीक नियंत्रित वातावरण में खेती करने का एक आधुनिक तरीका है। यह पौधों को प्रतिकूल मौसम से बचाता है और उनकी वृद्धि को बढ़ावा देता है। इस तकनीक से साल भर सब्जियों और फलों का उत्पादन संभव होता है। बच्चे पॉलीहाउस के अंदर के तापमान और नमी नियंत्रण को देखकर प्रभावित हुए। संवाद
Trending Videos