फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   LU: Five meritorious FG students honored at convocation

लविवि : दीक्षांत में एफजी के पांच मेधावी सम्मानित

Sun, 02 Aug 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
LU: Five meritorious FG students honored at convocation
लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होती कमला नेहरू पीजी कॉलेज की छात
रायबरेली। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हुए दीक्षांत समारोह में इस जिले के कई मेधावियों को सम्मानित किया गया। इनमें शहर के फिरोज गांधी महाविद्यालय के पांच मेधावी सम्मानित हुए हैं। एफजी महाविद्यालय की चार छात्राओं को स्वर्ण पदक मिला। एक छात्रा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मान से नवाजा गया। लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन

फिरोज गांधी महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की छात्रा दीप्ति को मदन गोपाल मेमोरियल गोल्ड मेडल मिला। उन्हें एमए मनोविज्ञान (प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर 2024-26) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर यह सम्मान मिला। इसी विभाग की छात्रा आरती को भृगु प्रकाश मेमोरियल प्राइज मिला। उन्हें एमए पॉजिटिव साइकोलॉजी (तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर 2025-26) में सर्वाधिक अंक अर्जित करने के लिए यह सम्मान मिला। बीएड विभाग की छात्रा श्रेया यादव को अल मुर्तजा बीएड गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। उन्हें बीएड परीक्षा-2026 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन

संस्कृत विभाग की छात्रा सुरभि पटेल ने एमए संस्कृत (प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर) में एक साथ तीन सम्मान मिले। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अकादमिक छात्रा के लिए कुमारी विमला स्वर्ण पदक, संयुक्त परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चंद्रा देवी एवं राधा कृष्णा स्वर्ण पदक और इंद्राणी देवी मेमोरियल कैश प्राइज प्रदान मिला है। अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा दिव्यांशी मौर्य को सुप्रभा सेन गुप्ता तथा एससी सेन गुप्ता मेमोरियल स्वर्ण पदक से नवाजा गया। उन्हें एमए अर्थशास्त्र (सत्र 2024-26) में पब्लिक फाइनेंस विषय के द्वितीय सेमेस्टर व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशिका को मिला चांसलर मेडल
सरेनी। कमला नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय तेजगांव की छात्रा अंशिका सिंह ने बीए अंतिम वर्ष में 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लखनऊ विश्वविद्यालय के समस्त स्नातक विद्यार्थियों में सर्वोच्च स्थान अर्जित किए हैं। इसीलिए उन्हें दीक्षांत समारोह में प्रतिष्ठित कुलाधिपति पदक (चांसलर मेडल) से नवाजा गया। लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए 69वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पूर्णिका शुक्ला को मिले तीन स्वर्ण
रायबरेली। दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां की मेधावी छात्रा पूर्णिका शुक्ला को लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में तीन स्वर्ण पदक मिले हैं। महाराजगंज की रहने वाली छात्रा ने एमकॉम में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए पूर्णिका शुक्ला को कैलाश नाथ भार्गव स्वर्ण पदक, लाला शंकर सहाय हर सहाय स्वर्ण पदक और मिस्टर एंड मिसेस एनएन विद्यार्थी स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। सभी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होती कमला नेहरू पीजी कॉलेज की छात

लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होती कमला नेहरू पीजी कॉलेज की छात

लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होती कमला नेहरू पीजी कॉलेज की छात

लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होती कमला नेहरू पीजी कॉलेज की छात

लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होती कमला नेहरू पीजी कॉलेज की छात

लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होती कमला नेहरू पीजी कॉलेज की छात

लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होती कमला नेहरू पीजी कॉलेज की छात

लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होती कमला नेहरू पीजी कॉलेज की छात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed