{"_id":"6a6e4fe475c5e8780704c71d","slug":"the-secret-of-the-murder-was-revealed-when-the-body-of-the-lover-started-smelling-foul-raebareli-news-c-101-1-slko1031-164203-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रेमी के शव से दुर्गंध उठने पर हत्या का खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रेमी के शव से दुर्गंध उठने पर हत्या का खुला राज
Sun, 02 Aug 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद गांव में शनिवार को प्रेमी की हत्या के बाद हत्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद गांव में हुई खौफनाक वारदात के बारे में जिसने भी सुना, उसके रोंगटे खड़े हो गए। आरोपियों ने पहले कमरे के अंदर गड्ढा खोदा। अमित के शव को उसमें रख दिया। इसके बाद मिट्टी डाली और फिर ईंटें रखकर बराबर कर दिया। दो दिन बाद कमरे के अंदर से तेज बदबू आना शुरू गई। इसके बाद हत्या का खुलासा हो गया। शनिवार भोर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को खोदकर बाहर निकाला गया।
आरोपी रीता के रिश्ता निभाने में की गई बदनीयत से दो परिवारों की खुशियां बिखर गईं। एक मां होने के नाते रीता को इस बात का ख्याल भी नहीं आया कि उसकी इस हरकत से उसके तीन मासूमों का क्या होगा। रीता का दिल इस कदर पत्थर हो गया कि दो दिन तक प्रेमी के शव के ऊपर चारपाई डालकर बच्चों के साथ सो रही थी। कमरे के अंदर से बदबू आने पर ग्रामीणों के शिकायत होने पर रीता प्रधान के पास पहुंचकर घटना होने की बात बताई। कहा जा रहा है कि रीता के एक बच्चे ने इस घटना को होते हुए देख लिया था।
प्रेमी अमित रैदास की हत्या में पकड़ी गई रीता पासवान ने रामप्रकाश पासवान के साथ पहले अपना घर बसाया, लेकिन उनका यह रिश्ता 2020 में खत्म हो गया। इसके बाद रीता की नजदीकियां पूरे बाबा मजरे कठगर निवासी अमित के साथ बढ़ी। बताते हैं कि प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद पति-पत्नी के साथ रहने लगे।
विज्ञापन
दरअसल, रीता के दो भाइयों का निधन हो गया। उसके घर पर कोई नहीं था। गांव में सिर्फ एक कमरा बना है, जिसमें वह रहती है। अमित उसी कमरे में रीता व तीन बच्चों के साथ रहता था। ग्रामीणों की मानें तो कुछ दिन के लिए हैदराबाद गए थे। वहां पर अमित, रीता एक साथ कमरे, जबकि रामप्रकाश दूसरे कमरे में रहता था। हैदराबाद में भट्ठे पर मजदूरी करते थे। अलग होने के बाद भी रामप्रकाश रीता का पीछा करता रहा। इसके बाद यहीं गांव में आकर रहने लगे।
इधर, फिर रीता और रामप्रकाश की नजदीकियां ऐसी बढ़ी कि दोनों ने अमित को रास्ते से ही हटा दिया। अब रामप्रकाश और रीता का सलाखों के पीछे जाना तय है। तीन बच्चों आकाश (8) अभिषेक (7) और तीन वर्षीय बेटी का लालन-पालन कौन करेगा, यही सोचकर हर ग्रामीण शनिवार को हैरान था। ग्रामीणों में इस बात की नाराजगी थी कि रीता को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
अमित की हत्या से परिजन गमगीन
अमित रैदास मजदूरी करता था। अमित की हत्या से परिजन गमगीन हैं। पांच भाइयों में अमित चौथे नंबर का था। अमित की हत्या से भाई रंजीत रैदास समेत अन्य परिजनों में रोना पीटना मचा है। रंजीत बताते हैं कि भाई से फोन से बातचीत हुआ करती थी। वह सबकुछ ठीकठाक होने की बात कहता था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचा तो उनका भाई उनसे बहुत दूर जा चुका था। भाई ने पुलिस अफसरों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर, पुलिस दंपती को हिरासत में लेकर घटना की बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है।
रीता और अमित के बीच खराब हो गए थे संबंध
युवक की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी दंपती को हिरासत में लिया गया है। पति राम प्रकाश से अलग होने के बाद रीता अमित रैदास के साथ पत्नी की तरह रहने लगी थी। एक बेटी भी हुई। कुछ दिन पहले रीता और अमित के बीच किसी बात को लेकर संबंध खराब हो गए थे। इस पर राम प्रकाश के साथ रीता की नजदीकियां बढ़ गई थी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर अमित की हत्या कर दी।
गिरजाशंकर त्रिपाठी, सीओ डलमऊ