सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Make arrangements for water drainage before the rains

Raebareli News: बारिश से पहले पानी निकासी की करें व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 25 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for water drainage before the rains
बरखापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी बहुमंजिला आवासीय भवनों का निरीक्षण करती डीएम सरन
विज्ञापन
रायबरेली। औद्योगिक क्षेत्र का बुधवार को डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों व आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले पानी निकासी के पर्याप्त बंदोबस्त कर लिए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।


डीएम ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। कहीं भी जलभराव, कूड़ा-करकट या अव्यवस्था न रहे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों व उद्यमियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। बिजली व्यवस्था, जल निकासी, सड़कों की स्थिति व अग्नि सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अग्निशमन मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत प्राप्त होने पर उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। इस मौके पर एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।

तारा सिंह, डमूई

तारा सिंह, डमूई

तारा सिंह, डमूई

तारा सिंह, डमूई

तारा सिंह, डमूई

तारा सिंह, डमूई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed