{"_id":"6a3c2efdccc85bb7390e9721","slug":"recruitment-fair-held-for-educators-in-basic-education-raebareli-news-c-101-1-slko1034-161186-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेसिक शिक्षा में एजुकेटर की भर्ती के लिए लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेसिक शिक्षा में एजुकेटर की भर्ती के लिए लगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
बीएसए दफ्तर में काउंसलिंग के दौरान लगी अभ्यर्थियों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पद पर चयन के लिए बुधवार को हुजूम उमड़ा। बीएसए कार्यालय में सुबह से ही अभ्यर्थी जुटने लगे। देर शाम तक काउंसिलिंग चली, जिसमें 252 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण कर उन्हें जमा कर लिया गया। इसके पहले सोमवार को 26 अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा हुए थे। अब तक 278 अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के उन परिषदीय विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर रखे जाने हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। स्पेशल एजुकेटर के लिए काफी लंबे समय से फर्म चयन की प्रक्रिया चल रही थी। लखनऊ की एक फर्म का चयन हुआ तो आवेदन मांगे गए। जिले में 209 पदों पर चयन होना है, जिसके लिए लगभग साढ़े तीन हजार आवेदन आए हैं।
इन्हीं अभ्यर्थियों को अब काउंसिलिंग के लिए बुलाया जा रहा है। पहले 22 जून की तिथि तय थी, लेकिन बाद में काउंसिलिंग की तारीख 24 एवं 25 जून तय हुई। इस बदलाव की समय से सूचना न मिलने के कारण काफी संख्या में अभ्यर्थी सोमवार को पहुंच गए थे। काफी कोशिश के बाद 26 अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा हो पाए थे।
विज्ञापन
काउंसिलिंग के तय शेड्यूल के अनुसार बीएसए कार्यालय में बुधवार को सुबह से ही अभ्यर्थियों का मेला लग गया। कार्यालय खुलते ही काउंसिलिंग शुरू हो गई। देर शाम तक अभ्यर्थी पहुंचते रहे। तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को अभिलेखों के परीक्षण के लिए लगाया गया। बीएसए कार्यालय के सभागार में काउंसिलिंग होती रही, वहीं कार्यालय परिसर में अभ्यर्थी हर जगह अपनी फाइलों को तैयार करते नजर आए।
कार्यालय के बाहर विकास भवन परिसर में भी समूह में बैठे और उनके साथ आए लोग डटे रहे। बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि अब तक 278 अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा हो गए हैं। बृहस्पतिवार को भी काउंसिलिंग होगी। पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया जाएगा।