{"_id":"6a7cd264c8ff8a13f40c2737","slug":"married-woman-dies-of-electrocution-murder-alleged-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165097-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: करंट से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: करंट से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Thu, 13 Aug 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार। नंदौरा माफी मजरे पयागपुर नंदौरा गांव की रत्ना (26) की करंट लगने से बुधवार को मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुराल वालों ने करंट लगाकर बेटी को मार डाला है। पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सुबह रत्ना (26) इंडिया मार्का हैंडपंप में लगे टुल्लू पंप को चलाने गई थीं। टुल्लू पंप का तार कटा होने के कारण हैंडपंप के हत्थे में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। रत्ना को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने जैसे ही हैंडपंप के हत्थे पर हाथ रखा। वह बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने रत्ना को मृत घोषित कर दिया।
उधर, गोड़वा हसनपुर गांव निवासी श्यामलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी रत्ना की शादी 22 अप्रैल 2024 को नंदौरा माफी गांव निवासी अमरेश के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज में सोने की जंजीर व एक लाख की नकदी की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो सास, ससुर, पति, ननद ने करंट लगाकर उनकी बेटी को मार डाला। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश राय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच बाद मामले में एफआईआर दर्ज होगी।