Raebareli News: तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदेमातरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता और जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह भी रैली में शामिल हुए। विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। एनसीसी कैडेट्स ने भी अनुशासित ढंग से रैली में हिस्सा लिया।
रैली राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई। यह जिला अस्पताल, सुपर बाजार, घंटाघर होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। पीएसी कॉलोनी में बच्चों और जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। एम्स में भी निदेशक डॉ. अमिता जैन की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई। जगतपुर ब्लॉक में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा खाद्य एवं रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज पांडेय के नेतृत्व में हुई। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर पंडित जालिपा स्कूल पहुंची। कैबिनेट मंत्री ने पंडित जालिपा स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
डीह ब्लॉक मुख्यालय से जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और जनसमुदाय शामिल हुए। यात्रा शहीद चौक पर समाप्त हुई, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी भी मौजूद रहे।
सतांव में हरचंदपुर के पूर्व विधायक राकेश सिंह की अगुवाई में अटौरा बुजुर्ग गांव में देशभक्ति के रंग में रंगी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासियों, युवा और महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भागीदारी की। छतोह विकासखंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कांटा में बुधवार को तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित रैली में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को व्यवस्थित करते हुए यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। सेमरी क्षेत्र के ग्राम बरभन खेड़ा हनुमान मंदिर से लेकर मां मुक्तेश्वरी मंदिर भागू खेड़ा तक तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
पूर्व विधायक हरचंदपुर राकेश सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का प्रथम चरण संपन्न हुआ। खीरों में भी हरचंदपुर के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने रैली निकाली। पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

डीह कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालते जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह और साथ में भा