फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The city will light up in celebration of independence

Raebareli News: आजादी के जश्न में रोशन होगा शहर

Thu, 13 Aug 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 13 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The city will light up in celebration of independence
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के चौराहा और ओवरब्रिज तिरंगा लाइटों से जगमग होंगे। इसके लिए नगर पालिका परिषद रायबरेली की ओर से बुधवार से तिरंगा लाइटें लगवाने का कार्य शुरू करा दिया। ऐसा होने से आजादी के जश्न में रंग बिरंगी लाइटों से अपना शहर रोशन होगा। स्वतंत्रता दिवस पर शहर की सुंदरता को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस से पहले चौराहों व ओवरब्रिज को झालरों से सजाने के साथ तिरंगा लाइटों से जगमगाने के कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि सिविल लाइन, सर्वोदय नगर, नेहरू नगर स्थित ओवरब्रिज और सारस चौराहा, सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा पर तिरंगा लाइटें लगवाई जा रही हैं। वरिष्ठ लिपिक आशुतोष सिंह की अगुवाई में पालिका की टीम तिरंगा लाइटें लगवाने का कार्य कर रही है। बृहस्पतिवार तक लाइटें लगवाने का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि आजादी के जश्न को लेकर पूरा शहर तिरंगा लाइटों से जगमग हो। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए सफाई कर्मियों की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed