{"_id":"69c0392373657375e50bdae4","slug":"medical-store-sealed-medicine-samples-collected-raebareli-news-c-101-1-slko1033-153589-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मेडिकल स्टोर सील, दवाओं के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मेडिकल स्टोर सील, दवाओं के नमूने भरे
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज के चंदापुर स्थित मेडिकल स्टोर में मरीज को ग्लूकोज चढ़ाने के बाद उसकी मौत के मामले में रविवार को ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की टीम ने संयुक्त छापा मारा। मेडिकल स्टोर से चार संदिग्ध दवाओं के नमूने भरे। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। एडीएम प्रशासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
नयापुरा मजरे चंदापुर निवासी दशरथ की बीती 20 मार्च को शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा संरक्षित किया गया है। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने मां भगवती मेडिकल स्टोर नया पुरवा, चंदापुर में छापा मारा।
मृतक के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती आठ मार्च को मेडिकल स्टोर संचालक आलोक कुमार के न होने पर उनके भाई आदित्य कुमार ने दशरथ का इलाज किया था। इसी के बाद दशरथ की हालत बिगड़ गई थी। मरीज को रायबरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 20 मार्च को उसकी मौत हो गई।
ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एडीएम प्रशासन के निर्देश पर मां भगवती मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। चार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos