{"_id":"69c2dca6d28b06d0dc060fb4","slug":"patients-sweated-to-get-the-slip-made-raebareli-news-c-101-1-slko1033-153780-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: परचा बनवाने में मरीजों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: परचा बनवाने में मरीजों ने बहाया पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर के बाहर पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल के परचा काउंटर पर व्याप्त अव्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को मरीजों को परचा बनवाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। पहले कंप्यूटर खराब हो गया, उसे सही किया गया तो कभी सर्वर ने साथ नहीं दिया। ऐसे में दोपहर दो बजे के बाद भी मरीज लाइन में खड़े रहे।
पहले परचा काउंटर, फिर ओपीडी के बाद दवा लेने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इमरजेंसी में पहुंचे बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के 15 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। मौसम में बदलाव के बाद जिला अस्पताल में मरीज बढ़ गए हैं। यहां मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी परचा बनवाने में उठानी पड़ती है। कंप्यूटर के खराब होने के कारण मरीजों को परचे के लिए इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक परचे नहीं बन सके।
उधर, इमरजेंसी में भी पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार के चपेट में आने से हालत गंभीर होने के बाद वैष्णवी (2), फिरोज बानों (28), बैजनाथ (16), शालिनी (32), उदयभान (66), आदर्श (4), तहसीन बानों (34), सादाब (5), रामपति (70), धुन्नी (45) आदि को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसी स्थिति में लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह लें। लोग खानपान पर विशेष ध्यान दें।
Trending Videos