{"_id":"6a7ccf5c9bcf1970b50d4fc0","slug":"notices-issued-to-70-schools-for-failing-to-work-on-u-dise-raebareli-news-c-101-1-slko1034-165094-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: यू-डायस पर काम न करने पर 70 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: यू-डायस पर काम न करने पर 70 स्कूलों को नोटिस
Thu, 13 Aug 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 70 प्राइवेट स्कूलों को यू-डायस पर कार्य पूरा न करने पर नोटिस जारी किया है। इन सभी विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया गया है कि हर हाल में 15 अगस्त तक यू-डायस पर छात्र-छात्राओं का प्रोग्रेशन कार्य पूरा करा लें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने जिन 70 विद्यालयों को नोटिस जारी की है, उनमें नगर क्षेत्र के 15, विकास क्षेत्र सरेनी के 13, सतांव के नौ, रोहनिया व छतोह के आठ-आठ, हरचंदपुर व महगराजगंज के छह-छह और खीरों के पांच स्कूल शामिल हैं। बीएसए ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर सभी विद्यालयों को उनके यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के प्रोग्रेशन (कक्षोन्नति) का कार्य पूरा करने के संबंध में लगातार निर्देश दिए गए।
बीएसए के मुताबिक, जिले के 3695 स्कूलों ने काम पूरा कर लिया, लेकिन 70 स्कूलों में प्रोग्रेशन कार्य पूरा नहीं किया गया है। इसलिए इन 70 स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी की गई है। आदेश दिया गया है कि यू-डायस 2026-27 के डाटा में छात्र प्रोग्रेशन एक्टिविटी का कार्य 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। कार्य पूर्ण न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।