सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Passengers crowd at stations, vigilance increased

Raebareli News: स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़, सतर्कता बढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Passengers crowd at stations, vigilance increased
शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। होली के मद्देनजर छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, जिससे त्योहार मनाने के लिए घर लौटने वाले लोगों का आवागमन बढ़ गया है। यही वजह है कि ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। ज्यादातर ट्रेनों में बोगियां फुल हैं। ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए धक्कामुक्की तक करनी पड़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Trending Videos


यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन लेटलतीफी की वजह से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। नियमित ट्रेनों ने भी काफी इंतजार कराया। रायबरेली स्टेशन के साथ ही बछरावां, ऊंचाहार, लालगंज, डमलऊ समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रही। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन नौ घंटे विलंब से पहुंची, वहीं अमृतसर-कटिहार स्पेशल ने साढ़े चार घंटे इंतजार कराया। वाराणसी-दिल्ली स्पेशल डेढ़ घंटे विलंब से आई। नियमित ट्रेनों में शामिल लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर के लिए पांच घंटे इंतजार करना पड़ा, जबकि बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से पहुंची।

अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और बनारस-देहरादून जनता मेल एक घंटे देर से पहुंची। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। विलंब से आने वाली ट्रेनें पहले से लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed