{"_id":"69a490ada1663aaa0c0b999d","slug":"water-supply-will-be-done-in-three-shifts-on-holi-raebareli-news-c-101-1-slko1031-152282-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: होली पर तीन शिफ्ट में होगी पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: होली पर तीन शिफ्ट में होगी पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर्व को देखते हुए नगर पालिका ने भी खास तैयारी की है। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई और मरम्मत कार्य कराने का खाका तैयार किया गया है। सोमवार से समस्त पंप संचालकों को तीन बार पानी की आपूर्ति होगी। सुबह पांच से आठ, दोपहर 12 बजे से तीन और शाम छह बजे से रात आठ बजे तक होगी। पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में आठ टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।
हैंडपंप और लीकेज की मरम्मत तथा सीवरेज संबंधी समस्याओं के तत्काल निपटारा करने के लिए तीन विशेष दल बनाए गए हैं। नगर क्षेत्र में सभी होली वाले स्थानों के आसपास साफ-सफाई के निर्देश जारी किए गए हैं। इन स्थानों पर चूना छिड़काव भी कराया जाएगा। बाजार में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो सफाई नायकों के साथ 20 कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है।
शहर से कूड़ा कचरा उठाने के लिए छोटी बड़ी 30 गाड़ियां लगाई गई हैं। चार जेसीबी भी इस कार्य में सहयोग कर रही हैं। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य जारी है। निर्माण विभाग से एक टीम इस कार्य में लगाई गई है।
पर्व को लेकर की गई तैयारियां : ईओ
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष टीमें तैयार हैं। हैंडपंप और लीकेज मरम्मत के लिए तीन दल उपलब्ध होंगे। पानी की कमी होने पर आठ टैंकरों से तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह व्यवस्था नागरिकों को पर्व के दौरान किसी भी असुविधा से बचाने के लिए है।
Trending Videos