सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Deputy Tehsildar said- Don't celebrate Mahashivratri, traders got angry

Raebareli: नायब तहसीलदार ने कहा- मत मनाओ महाशिवरात्रि, भड़क गए व्यापारी

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Feb 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली के हरचंदपुर कस्बे में कब्जेदारी के विवाद को लेकर नायब तहसीलदार और व्यापारियों में नोकझोंक हो गई। मामले में व्यापारियों ने नायब तहसीलदार के बयान पर नाराजगी जताई।

Raebareli: Deputy Tehsildar said- Don't celebrate Mahashivratri, traders got angry
थाने में हुआ विवाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रायबरेली के हरचंदपुर कस्बे में गंगेश्वर मंदिर के प्रांगण गेट के पास गुमटियां रखकर कब्जेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार को मामले के संबंध में व्यापारियों ने थाने पहुंचकर नायब तहसीलदार राम शंकर मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos


उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों और शुभ अवसरों पर व्यवधान न हो। इस बात पर नायब तहसीलदार और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नायब तहसीलदार ने कहा कि मामला न्यायालय में है और कोर्ट का आदेश ही सर्वोपरि होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जब व्यापारी मामले के संबंध में थाने पहुंचे तो वहां का माहौल गर्म हो गया। जब व्यापारियों ने कहा कि यदि अवैध गुमटियों को नहीं हटाया गया तो वे महाशिवरात्रि नहीं मनाएंगे, तो नायब तहसीलदार ने कहा कि महाशिवरात्रि मत मनाओ। इस पर व्यापारी आक्रोशित हो गए।

उन्होंने प्रशासन पर न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब न्याय नहीं मिलेगा तो वे पर्व कैसे मनाएं। मामले में नायब तहसीलदार ने पुलिस को आदेश दिया है कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक प्रांगण में लगी गुमटियां नहीं खुलेंगी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, आशीष अवस्थी, योगेश घिल्डियाल, अशोक त्रिपाठी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

https://www.amarujala.com/video-shots/short-videos/video-video-nayab-tahasalthara-na-kaha-mata-manao-mahashavaratara-bhaugdhaka-gae-vayapara-2026-02-04

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed