{"_id":"69830bfa71568987750c27ba","slug":"video-video-thabii-ma-mahal-sa-thasata-fara-rayabral-ma-malkata-ka-btha-bthhaka-bnakara-yavaka-ka-thharamataranae-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुबई में महिला से दोस्ती फिर रायबरेली में मुलाकात के बाद बंधक बनाकर युवक का धर्मांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुबई में महिला से दोस्ती फिर रायबरेली में मुलाकात के बाद बंधक बनाकर युवक का धर्मांतरण
जनपद मे जबरन धर्म परिवर्तन का एक और मामला सामने आया है। पहलवारा क्षेत्र निवासी भूपेंद्र चौहान ने रायबरेली जनपद के बंछरावा थाना क्षेत्र स्थित खरौंदी गांव की एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़ित भूपेंद्र चौहान के अनुसार वर्ष 2019 में वह दुबई काम के सिलसिले में गए थे, जहां वर्ष 2021 के दौरान उनकी मुलाकात रुखसार नामक महिला से हुई। बातचीत के बाद संपर्क बढ़ा। आरोप है कि वर्ष 2022 में भारत लौटने पर महिला ने उन्हें रायबरेली स्थित अपने गांव बुलाया, जहां पहुंचने पर उसे अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर रोक लिया गया।
भूपेंद्र का कहना है कि इस दौरान उस पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और नाम बदल दिया गया। भूपेंद्र 30 जनवरी 2026 को किसी तरह वहां से निकलकर बलरामपुर पहुंचने और नगर कोतवाली में रुखसार, उसके चाचा पप्पू तथा नानहू के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में जबरन निकाह, बंधक बनाकर रखने और प्रताड़ना जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ित ने धमकियां मिलने की आशंका जताई है, जिसके चलते वह फिलहाल गोपनीय स्थान पर रह रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।