फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Water level of the Ganges rises further; water reaches the steps of the ghats

Raebareli: गंगा नदी का जलस्तर और बढ़ा, घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 29 Jul 2026 04:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, डलमऊ (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, डलमऊ (रायबरेली) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 29 Jul 2026 04:14 PM IST
सार

रायबरेली में डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट, बड़ा मठ घाट समेत अन्य घाटों की सीढ़ियों तक गंगा नदी का पानी पहुंच गया है। तीर्थ पुरोहितों ने घाटों के पास रखे तखत उठा लिए हैं। 

विज्ञापन
Raebareli: Water level of the Ganges rises further; water reaches the steps of the ghats
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को और बढ़ गया। इससे कटरी इलाके में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत है। चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष जलस्तर 97 मीटर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु तक जलस्तर पहुंचने में करीब एक मीटर 36 सेमी. का फासला बचा है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ की ओर से गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को 96.250 मीटर नापा गया था। वहीं मंगलवार को जलस्तर बढ़कर 97 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ का दावा है कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी भी हो रही है।

विज्ञापन


डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट, बड़ा मठ घाट समेत अन्य घाटों की सीढ़ियों तक गंगा नदी का पानी पहुंच गया है। तीर्थ पुरोहितों ने घाटों के पास रखे तखत उठा लिए हैं। कटरी इलाके के अंबहा, बबुरा, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, चक मलिक भीटी, पूरे डगरी, पूरे रेवती सिंह गांव के ग्रामीणों में दहशत है। किसान महादेव, सजन यादव, रामबहादुर, जयकरन, संतोष कुमार ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहरीले जीवजंतु खेतों तक पहुंच गए हैं। इससे फसलों की रखवाली करने में जहरीले जंतुओं के काटने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी रही तो फसलें डूब जाएंगी। पानी जल्द आबादी तक पहुंच जाएगा। एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पार करने के बात ही आबादी क्षेत्र तक पानी पहुंचता है। बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। लेखपाल गंगा नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, ऊंचाहार और सरेनी में भी गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से ग्रामीण हलाकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed