{"_id":"6a69dd1db7d3a2a41a05ee01","slug":"video-video-sathagathha-parasathataya-ma-ghara-ka-athara-mal-mahal-ka-shava-palsa-jaca-ma-jata-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली जिले की घुरवारा चौकी क्षेत्र के पूरे बक्का मजरे तेरूखा गांव में बुधवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान पूनम (35) पत्नी बृजेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूनम खेत में बने अपने घर में चार वर्ष से अकेले रहती थीं। उनके पति बृजेश मुंबई में निजी नौकरी करते हैं और करीब एक सप्ताह पहले ही वापस गए थे। उनकी 13 वर्षीय बेटी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। जबकि मृतका की सास सुंदारा तेरूखा स्थित पुश्तैनी घर में अकेले रहती हैं।
पति बृजेश ने बताया कि मंगलवार शाम को पत्नी से करीब दस मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें सब कुछ सामान्य बताया गया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब उन्होंने तीन बार फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पड़ोसी से जानकारी लेने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। लोगो ने जीने के रास्ते अंदर दाखिल हुए और दरवाजा खोला तो देखा कि पूनम का शव घर के अंदर नल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूनम देवी की मौत से परिवार में रोना पिटना मचा हुआ है। उनकी 13 वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।