{"_id":"6a69e7a342d7efc6a409c8fe","slug":"video-rayabral-aavara-sada-ka-khathada-kara-gashal-l-ja-raha-kasana-ka-ajaniata-vahana-na-ratha-mata-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: आवारा सांडों को खदेड कर गौशाला ले जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: आवारा सांडों को खदेड कर गौशाला ले जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान आवारा सांडों को खदेड़कर गौशाला ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोविंदपुर वलौली गांव निवासी रमेश यादव (65) पुत्र हनुमान बुधवार सुबह करीब पांच बजे गांव के पास रायबरेली रोड पर आवारा सांडों को गाँव की गौशाला की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निकट एक ढाबे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि रमेश यादव घर में गाय पालते थे। आवारा सांड अक्सर उनकी गायों को परेशान करते थे। इसी कारण वह सुबह अकेले सांडों को खदेड़कर गौशाला की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पत्नी, बेटी अंजलि और बेटे अंजनी का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।