{"_id":"6a398efd3ce71fc7c20e676a","slug":"relief-from-pain-at-aiims-smiles-will-light-up-faces-raebareli-news-c-101-1-slko1033-160979-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एम्स में दर्द से मिलेगी राहत, चेहरे पर छाएगी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एम्स में दर्द से मिलेगी राहत, चेहरे पर छाएगी मुस्कान
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग की ओर से सोमवार को समर्पित दर्द चिकित्सा ओपीडी का शुभारंभ सोमवार से हुआ। इससे तीव्र एवं दीर्घकालिक दर्द से पीड़ित रोगियों को राहत मिलेगी। ओपीडी का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि विश्वभर में दर्द विकलांगता एवं जीवन में परेशानी का एक प्रमुख कारण है। इस ओपीडी के संचालन से कमर दर्द, गर्दन दर्द, कैंसर जनित दर्द, नसों का दर्द, जोड़ों एवं मांसपेशियों का दर्द और ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक बने रहने वाले दर्द जैसी समस्याओं से रोगियों को काफी राहत मिलेगी।
एनेस्थीसियोलॉजी विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि दीर्घकालिक दर्द को आज एक स्वतंत्र रोग के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसके लिए विशेष मूल्यांकन एवं उपचार की आवश्यकता होती है। यह नई ओपीडी रोगियों को वैज्ञानिक, साक्ष्य-आधारित एवं करुणामय दर्द प्रबंधन सेवाएं प्रदान करेगी। इस अवसर पर डॉ. प्रगति गर्ग, डॉ. अर्चना वर्मा, कर्नल अखिलेश सिंह, डॉ. कुमार धर्मेंद्र सिंह, डॉ. जमील अब्दुल अलीम, डॉ गिरीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
ओपीडी में मिलने वाली सेवाएं
- दीर्घकालिक कमर एवं गर्दन दर्द का मूल्यांकन एवं उपचार।
- कैंसर जनित दर्द प्रबंधन।
- न्यूरोपैथिक दर्द का उपचार।
- जोड़ों एवं मांसपेशियों के दर्द का प्रबंधन।
- पेलिएटिव केयर में दर्द नियंत्रण।
- पोस्ट-सर्जिकल एवं पोस्ट-ट्रॉमेटिक दर्द का उपचार।
- जटिल एवं दीर्घकालिक दर्द रोगियों का समग्र मूल्यांकन।
सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी ओपीडी
समर्पित दर्द चिकित्सा ओपीडी सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। मंगलवार एवं शुक्रवार को डॉ. गिरीश कुमार सिंह व डॉ. अनिल कुमार ओपीडी में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा बुधवार को डॉ. जमील अब्दुल अलीम व डॉ. अदाबला विजय बाबू मरीजों को दर्द से बचने की सलाह देंगे।