{"_id":"6a398bfca29c980ff009b9c3","slug":"sp-in-turmoil-over-controversial-hoarding-raebareli-news-c-101-1-slko1034-161020-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विवादित होर्डिंग पर सपा में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विवादित होर्डिंग पर सपा में उबाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में कई जगह विवादित होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ कुछ टिप्पणी की गई है। इस पर समाजवादी पार्टी के नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने बताया कि बीती रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो लगी विवादित भाषा शैली लिखकर अज्ञात लोगों ने बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स शहर में कई जगह लगाई। होर्डिंग में वर्ग विशेष पर निशाना सांधते हुए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। जिन स्थानों पर होर्डिंग लगी हैं, उनमें से कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। होर्डिंग पर प्रिंटर का नाम अंकित नहीं है और न ही नगर पालिका से अधिकृत वेंडर को सूचना दी गई है। ऐसे में होर्डिंग लगाने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें और दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। बछरावं विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विफल हो चुकी है। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने भी भाजपा पर निशाना साधा।