{"_id":"694aed6cf8e3b288f00f634a","slug":"sataon-block-surprises-9333-voters-reduced-in-five-years-raebareli-news-c-101-1-slko1033-147463-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सतांव ब्लॉक ने चौकाया, पांच साल में घट गए 9333 वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सतांव ब्लॉक ने चौकाया, पांच साल में घट गए 9333 वोटर
विज्ञापन
ऊंचाहार ब्लॉक में मंगलवार को चस्पा पंचायत चुनाव की अंतिम सूची को देखते लोग।
- फोटो : ऊंचाहार ब्लॉक में मंगलवार को चस्पा पंचायत चुनाव की अंतिम सूची को देखते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए जारी अनंतिम मतदाता सूची में सतांव ब्लॉक में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। जिले का यह पहला ब्लॉक हैं जहां पांच साल में वोटरों की संख्या घट गई। ब्लॉक में 9333 वोटर कम हो गए हैं। पिछले पंचायत चुनाव में सतांव में 134278 वोटर थे, जबकि अब संख्या घटकर 124945 रह गई है। इस ब्लॉक में पुनरीक्षण के दौरान 22169 वोटर बढ़ाए गए, लेकिन 31502 के नाम सूची से बाहर कर दिए गए।
जिले की 980 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान 1510 बूथ लेवर ऑफिसर्स 20,96,095 वोटरों के घर पहुंचे। जिले में 3,29,272 नए वोटर सूची से जोड़े गए, जबकि 2,80,425 वोटरों के नाम मतदाता सूची से बाहर किए गए। पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद अब वोटरों की कुल संख्या 21,44,942 हो गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आगामी छह फरवरी को होगा।
छतोह में 5.47 फीसदी व सलोन में 5.46 फीसदी वोटर बढ़े
सतांव ब्लॉक में सबसे ज्यादा 6.95 प्रतिशत वोटरों में कमी आई है, जबकि छतोह में सबसे अधिक 5.47 प्रतिशत और सलोन में 5.46 प्रतिशत वोटर बढ़े हैं। सबसे कम वोटर बछरावां में मात्र 0.83 प्रतिशत ही बढ़े हैं। जिले में कुल 2.33 प्रतिशत वोटरों की संख्या पांच साल में बढ़ी है।
किस ब्लॉक में कितने वोट बढ़े व घटे
ब्लॉक - बढ़ाए गए वोटर - सूची से डिलीट वोटर
ऊंचाहार - 19895 - 14627
दीनशाह गौरा - 12883 - 9763
छतोह - 17675 - 12722
डीह - 18578 - 15957
सलोन - 30274 - 21050
सरेनी - 19423 - 16195
सतांव - 22169 - 31502
हरचंदपुर - 16488 - 13168
लालगंज - 18421 - 15958
महराजगंज - 18519 - 15045
खीरों - 17222 - 15275
राही - 25355 - 23700
अमावां - 17266 - 12751
जगतपुर - 11409 - 10098
बछरावां - 19170 - 18128
शिवगढ़ - 12144 - 10136
रोहनियां - 9527 - 7561
डलमऊ - 22854 - 16789
कुल - 329272 - 280425
कोट-
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद मंगलवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया। दावे व आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन आगामी छह फरवरी को होगा।
विनायक शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रायबरेली
Trending Videos