{"_id":"694aee505bcc3b6d3d0e567b","slug":"temporary-dividers-will-now-become-part-of-the-traffic-system-in-the-city-raebareli-news-c-101-1-slko1031-147459-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शहर में अब अस्थायी डिवाइडर बनेंगे यातायात व्यवस्था का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शहर में अब अस्थायी डिवाइडर बनेंगे यातायात व्यवस्था का हिस्सा
विज्ञापन
शहर में इसी तरह लगाए जाने वाले मूवेवल डिवाइडर का मॉडल
- फोटो : शहर में इसी तरह लगाए जाने वाले मूवेवल डिवाइडर का मॉडल
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ, नोएडा जैसे बड़े शहरों की तरह अब रायबरेली में भी अस्थायी (मूवेबल) डिवाइडर यातायात व्यवस्था का हिस्सा बनेंगे। ऐसा होने से शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। नई व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया करा दी गई है। नए साल पर मूवेबल डिवाइडर की खरीदारी करने के बाद उन्हें बीचोबीच सड़क पर रखा जाएगा।
शहर में जाम इस कदर रहता है कि ट्रैफिक पुलिस के लिए यातायात सुचारु बनाए रखना चुनौती भरा होता है। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से अवस्थापना निधि के तहत मूवेबल डिवाइडर रखे जाने को हरी झंडी दी गई है। पायल प्रोजेक्ट के रूप में घंटाघर से कैपरगंज तक अभी डिवाइडर की सुविधा होगी। इस कार्य पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सुविधा ठीक पाई गई तो आने वाले दिनों में जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन, सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा समेत पूरे शहर में मूवेबल डिवाइडर रखे जाएंगे।
जरूरत के हिसाब से डिवाइडर रखे जा सकेंगे
मूवेबल डिवाइडर जरूरत के हिसाब से स्थानों पर रखे जा सकेंगे। खासकर त्योहार सीजन में मूवेबल डिवाइडर की जाम रोकने में काफी हद तक अहम भूमिका रहेगी। अफसरों का मानना है कि दिवाली, होली जैसे बड़े त्योहारों पर जहां पर ज्यादा जाम की समस्या रहेगी, वहां पर डिवाइडर रखे जा सकते हैं। इससे सडक़ के दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन हो सकेगा। मनमाने तरीके से कोई वाहन भी नहीं खड़ा कर पाएगा।
ट्रैफिक प्रबंधन और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रायबरेली शहर में मूवेबल डिवाइडर की व्यवस्था होगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले चरण में घंटाघर से खोवा मंडी तक डिवाइडर लगाने की योजना है। जल्द डिवाइडर की खरीदारी होगी। शहर के अन्य चौराहों पर भी जल्द यह व्यवस्था लागू की जाएगी। -स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली
Trending Videos