सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Selection for 73 vacant posts in Kasturba Schools

Raebareli News: कस्तूरबा स्कूलों के 73 रिक्त पदों पर चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 26 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Selection for 73 vacant posts in Kasturba Schools
बीएसए दफ्तर में आयोजित काउंसलिंग में भाग लेती अभ्यर्थी।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सभी 73 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साढ़े तीन महीने बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय भी आवंटित कर दिए गए। बुधवार को बीएसए कार्यालय में हुई काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थियों से विद्यालयों के विकल्प मांगे गए। इसके आधार पर विद्यालय आवंटित करते हुए नए शिक्षा सत्र में एक अप्रैल से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया।
Trending Videos


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं, जहां लगभग 1600 बालिकाएं पढ़ती हैं। इन विद्यालयों में 73 पद रिक्त हैं। इनमें शिक्षकों के 48 रिक्त पदों में पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के 28 और अंशकालिक शिक्षिकाओं के 20 पद शामिल हैं। पूर्णकालिक शिक्षिका में हिंदी व संस्कृत के दो, गणित के 11, विज्ञान के छह, अंग्रेजी के छह एवं सामाजिक विज्ञान के तीन और अंशकालिक शिक्षिका में गृह विज्ञान के पांच, शारीरिक शिक्षा के छह एवं कंप्यूटर के नौ पदों पर चयन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 25 रिक्त पदों में लेखाकार के छह, सहायक रसोइया के 11, चौकीदार को दो एवं चपरासी के छह पद भी भर लिए गए हैं। सभी रिक्त पदों में 47 पद अनारक्षित और 26 पद आरक्षित हैं। आरक्षित पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आठ, अनुसूचित जाति के लिए 16 और ईडब्ल्यूएस के लिए दो पद शामिल थे।

रिक्त पद भरने के लिए सात दिसंबर को विज्ञप्ति जारी हुई थी। जिला समन्वयक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों अनिल मिश्र और वीरेंद्र नाथ की देखरेख में काउंसिलिंग कराई गई। इसके बाद चयनित स्टाफ को तैनाती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed