फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Selection of 24 players for the divisional competition

Raebareli News: मंडलीय मुकाबले के लिए 24 खिलाड़ियों का चयन

Thu, 23 Jul 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Selection of 24 players for the divisional competition
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सम्मानित हुए विजे
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में हुई। इसमें सदर, लालगंज, सलोन, महाराजगंज और गौरा जोन के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। अलग-अलग आयु वर्ग में सफल हुए 24 खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इन सभी का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय बैडमिंटन में 14 वर्ष बालक वर्ग से शिवा सिंह एवं ओम गुप्ता, 14 वर्ष बालिका वर्ग से आयशा, पूजा माजरेहा, आयुषी गुप्ता व मोहिनी, 17 वर्ष बालक वर्ग से आराध्या, सचिन, आकर्षित, हिमांशु व शिवांश, 17 वर्ष बालिका वर्ग से पलक, तृषा, संध्या, उसरा व निकिता, 19 वर्ष बालक वर्ग से राजेंद्र कुमार, सौरभ साहू व अमित कुमार, 19 वर्ष बालिका वर्ग से मांडवी शुक्ला, पूर्णिमा शर्मा, राधिका सोनकर, नैनसी व अजरा नाज ने सफलता अर्जित की। अब ये सभी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि अगस्त महीने में मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी, जिसमें जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे। मंडलीय प्रतियोगिता में जाने से पहले सभी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मंगल चरण रावत, मंजूरुल हक, मोहम्मद अनीस, त्रिपुरेश त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, अंजली सिंह पटेल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed