फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth dragged for 200 meters after being hit by a van; condition critical

Raebareli News: वैन की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटा युवक, हालत गंभीर

Thu, 23 Jul 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dragged for 200 meters after being hit by a van; condition critical
बछरावां। क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वैन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक वैन के अगले हिस्से में फंस गया और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा। लोगों के शोर मचाने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


थुलेडी गांव निवासी मुमताज रात करीब 10 बजे ईदगाह से पैदल घर लौट रहा था। गांव के मुख्य चौराहे से आगे पीछे से आ रही तेज रफ्तार ओमनी वैन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह वैन के अगले हिस्से में फंस गया और चालक वाहन रोकने के बजाय उसे घसीटता ले गया। थुलेडी चौराहे के पास लोगों ने शोर मचाया तो चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वैन कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed