{"_id":"6a8211a8f92e72a90d07ec0d","slug":"the-car-broke-the-divider-and-entered-the-other-lane-raebareli-news-c-101-1-slko1032-165296-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसी कार
Mon, 17 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गई। सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। एक अन्य कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिर्जापुर निवासी डॉ. अमित सिंह कार से लखनऊ जा रहे थे। राजा रामगंज गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में घुस गई। लखनऊ से मिर्जापुर जा रहे कार सवार अमित कुमार की कार से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही तीसरी कार भी दोनों कारों से भिड़ गई। हादसे के बाद तीसरी कार का चालक वाहन लेकर चला गया।
दूसरी कार पर सवार अमित कुमार के अलावा मिर्जापुर निवासी अनीश कुमार, कृष्ण कुमार मिश्रा, विष्णु नारायण, वैभव मिश्रा घायल हो गए। पहली कार में सवार डॉ. अमित सिंह को मामूली चोट आई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कृष्ण कुमार मिश्रा, अनीश कुमार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।