सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The tank is incomplete, the water campaign is being carried out on paper.

Raebareli News: अधूरी पड़ी टंकी, कागजों में पिला रहे पानी अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 19 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The tank is incomplete, the water campaign is being carried out on paper.
खीरों क्षेत्र के शिवपुरी गांव ​स्थित अधूरी पड़ी निर्माणाधीन पानी टंकी।
विज्ञापन
खीरों। लाखों खर्च के बाद भी जिले में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत बदहाल है। परियोजना के तहत गांवों में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए टंकियां बनाने से लेकर पाइप लाइन बिछाने व घरों में टोटियां लगाने का काम अधूरा पड़ा है। इसके बावजूद कागजों पर पेयजल सप्लाई का दावा कर पानी पिलाया जा रहा है। शिवपुरी, पृथ्वीखेड़ा गांव में मिशन के तहत अधूरी पड़ी टंकियों को बनाने का काम व उखड़ी सड़कों के बीच ठेकेदारों द्वारा मनमानी की जा रही है। इससे दोनों गांवों की 1830 आबादी को गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है।
Trending Videos

ग्रामीण डिंपल कुशवाहा, देवचरन प्रजापति, आत्माराम सिंह, विनोद सिंह, छविनाथ, मुकेश गौतम, विनोद पासवान, पीर मोहम्मद, जसवंत सिंह व देवीचरन निर्मल ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 175.23 लाख की लागत से शिवपुरी गांव में साल 2023 में पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इससे शिवपुरी के अलावा पृथ्वीखेड़ा गांव में पानी की आपूर्ति की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए गांवों की सड़कों को तोड़कर पाइप लाइन डालने के बाद घरों में टोटियां लगा दी गई। टंकी न होने से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। जल निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण शफीकुर्रहमान ने बताया कि सीधे नलकूप के जरिए गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। पानी की टंकी का निर्माण कार्य जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
अलीपुर के लोगों को भी पानी का इंतजार
फोटो संख्या 39
अलीपुर गांव में बन रही पानी की टंकी भी अभी तक बनकर तैयार नहीं हुई है। सितंबर 2023 में टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। गांव निवासी भवानी बक्स सिंह, रविराज सिंह, लाल सिंह, भोला सिंह, हौसला प्रसाद तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ला, भानू सिंह, तेजभान सिंह, महेश सिंह व बाबूलाल ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण कार्य साल 2022 से काफी धीमी गति से चल रहा है। इस कारण लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जिस गति से काम चल रहा है, उम्मीद है कि गर्मी में भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल सकेगा। जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन ने बताया कि टंकी का निर्माण जल्द पूरा कर ग्रामीणों को शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed