पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The track at platform number two will be made of concrete

Raebareli News: प्लेटफॉर्म नंबर दो का ट्रैक होगा कंक्रीट

Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The track at platform number two will be made of concrete
शहर ​के रेलवे स्टेशन ​स्थित रेलवे ट्रैक।
पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे, बारिश बाद शुरू होगा काम
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए बनेगी नाली
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो का ट्रैक कंक्रीट से बनाया जाएगा। करीब 600 मीटर का ट्रैक कंक्रीट से तैयार करने के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। ट्रैक के बगल में ही जलनिकासी के लिए सीमेंटेड नाली भी बनाया जाना प्रस्तावित है। इससे ट्रैक की सफाई में सुविधा मिलेगी और जलभराव भी नहीं होगा।
शहर के रेलवे स्टेशन से रोजाना 35 से अधिक यात्री ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रुकती हैं। लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर दो या तीन पर रोका जाता है। रेलवे स्टेशन पर आठ रेल लाइनें और छह प्लेटफॉर्म बने हैं। सभी रेल लाइनों से ट्रेनों का आवागमन होता है, लेकिन यात्री ट्रेनें सिर्फ चार प्लेटफॉर्मों पर ही रुकती हैं। इन्हीं प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों का जमावड़ा लगता है। ट्रेनों का सबसे ज्यादा दबाव प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के रेलवे ट्रैकों पर रहता है। इसीलिए इन ट्रैकों का मानक के अनुरूप और अधिक सुरक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर एक का रेलवे ट्रैक (लाइन नंबर दो) पहले से ही कंक्रीट से बना है। यानी कि कंक्रीट से बनाए गए फर्श में स्लीपर जाम कर दिए गए हैं, जिस पर पटरी बिछी है। इस पर बोल्डर यानी बैलास्ट नहीं पड़े होते हैं। इसी तरह अब प्लेटफॉर्म नंबर दो का रेलवे ट्रैक (लाइन नंबर पांच) भी कंक्रीट से बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) अरुण कुमार मिश्र का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर दो का करीब 600 मीटर रेलवे ट्रैक कंक्रीट से बनाने की स्वीकृति मिल गई है, जिस पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed