{"_id":"6a4b6058115de2998e0b976d","slug":"video-video-rayabral-ma-daema-ka-itajara-ma-lina-ma-khaugdha-raha-farayatha-1130-bja-taka-naha-pahaca-jalthhakara-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में डीएम के इंतजार में लाइन में खड़े रहे फरियादी, 11:30 बजे तक नहीं पहुंचीं जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में डीएम के इंतजार में लाइन में खड़े रहे फरियादी, 11:30 बजे तक नहीं पहुंचीं जिलाधिकारी
तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होना था, लेकिन सुबह 11:30 बजे तक उनके नहीं पहुंचने से कई फरियादी इंतजार करते रहे।अधिकतर लोग अपनी शिकायत सीधे जिलाधिकारी को देने के लिए लाइन में खड़े रहे।
उधर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव और तहसीलदार शिवम राठौर शिकायतें सुनने के लिए मौजूद रहे। हालांकि शुरुआती समय में गिने चुने लोग ही अपनी फरियाद लेकर उनके पास पहुंचे।
राष्ट्रीय लोक दल के नेता जितेद्र सिंह ने कहा कि यदि निचले स्तर के अधिकारी शिकायतों का समय पर निस्तारण करें तो लोगों का प्रशासन पर भरोसा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
इसी वजह से लोग जिलाधिकारी का इंतजार कर रहे हैं। जिला योजना समिति के सदस्य राघवेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की भूमि का गलत तरीके से इकरारनामा किया गया था। एसडीएम की जांच में मामला गलत पाया गया है।
उन्होंने मांग की कि विद्यालय की भूमि का उपयोग किसी सरकारी कार्य के लिए किया जाए। महाखेड़ा गांव के रामकेश ने बताया कि दो महीने पहले आए आंधी-तूफान में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इससे बिजली आपूर्ति ठप है।
फसल सूख रही है। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सेमरी चौराहा निवासी सोहनलाल ने बताया कि राशन कार्ड से उनका नाम काट दिया गया है।
उनका आरोप है कि कोटेदार उन्हें रिकॉर्ड में मृत बता रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को उम्मीद रही कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। कई लोग जिलाधिकारी के आने का इंतजार करते रहे ताकि अपनी शिकायत सीधे उनके सामने रख सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।