पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water wastage to be curbed; water meters to be installed

Raebareli News: रुकेगी पानी की बर्बादी, लगेंगे वाटर मीटर

Mon, 06 Jul 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Water wastage to be curbed; water meters to be installed
गोरा बाजार क्षेत्र में वाटर पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई करती जेसीबी।
रायबरेली। बिजली चोरी रोकने के लिए अभी तक घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। अब पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी शहर में वाटर मीटर लगेंगे। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए पाइपलाइन बिछाने और पानी की टंकियों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस कार्य पर 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


अमृत योजना-2 के तहत शहर के वार्ड नंबर 14 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। इसके तहत वार्ड के सभी मोहल्लों तिलक नगर, गोरा बाजार, सम्राट नगर, रामविलास नगर, पहलवान वीर बाबा नगर, राजकीय कॉलोनी, कृष्णा नगर, बस्तेपुर, नजरवा ताल, ग्रिबशाह का पुरवा, खटिकाना, वैष्णो नगर, ओम नगर, शिक्षक नगर के नागरिकों को 24 घंटे पानी मिलेगा। योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


योजना के तहत वार्ड नंबर 14 के सभी मोहल्लों में 27 किमी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। अब तक 12 किमी पाइपलाइन बिछाने का कार्य हो चुका है। पाइपलाइन बिछाने के साथ ही नए नलकूप लगेंगे। पहले से बनी पानी की टंकियों का मरम्मत कार्य भी होगा। इन सब कार्यों पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन मोहल्लों में पेयजल कनेक्शन के साथ ही पानी की बर्बादी न हो, इसके लिए घरों में वाटर मीटर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत शुरू में करीब दो हजार वाटर मीटर लगाए जाने हैं। वाटर मीटर लगाए जाने के बाद नगर पालिका मीटर के अनुसार बिल वसूल करेगी, जिससे काफी हद तक पानी की बर्बादी पर अंकुश लगाया जा सकेगा। यह योजना सफल रही तो आने वाले दिनों में शहर के शेष अन्य 33 वार्डों में भी 24 घंटे पानी की आपूर्ति होने का रास्ता साफ हो सकेगा।


सेंसर बताएगा पानी का लेबल
ओवरहेड टैंक में पानी का लेबल जांचने को स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन) सेंसर लगेगा। जो पानी का लेबल कम होने पर मोटर को स्वत: चालू कर देगा और टैंक भरने पर मोटर को बंद भी करेगा। इससे भी पानी की बर्बादी नहीं होगी और घरों में लगातार पानी की आपूर्ति हो सकेगी।



शासन से मिले दो करोड़ रुपये
पाइपलाइन आदि बिछाने का काम शुरू करा दिया गया है। काम पूरा होने के बाद घरों में वाटर मीटर लगाने का काम किया जाएगा। योजना पर कुल 11 करोड़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। शासन की ओर से पहली किस्त में दो करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है।
- अफजल खान, अधिशासी अभियंता, जलनिगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed