{"_id":"69c03aa53bf7cd8eb4057fa4","slug":"uncontrolled-bus-hits-bridge-railing-30-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1033-153604-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेकाबू बस पुल की रेलिंग से टकराई , 30 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेकाबू बस पुल की रेलिंग से टकराई , 30 जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज डिपो की बस।
विज्ञापन
सतांव। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर जरिया गांव के पास रविवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 30 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस का आगे का शीशा टूट गया।
रविवार को दोपहर करीब एक बजे किदवई नगर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस कानपुर जा रही थी। बस को रामादेवी कानपुर नगर निवासी चालक आलोक कुमार चला रहे थे। बस में परिचालक विपिन कुमार समेत 30 सवारियां थीं। बस जैसे ही अटौरा बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के रायबरेली - लालगंज मार्ग पर स्थित जरिया गांव के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे बनी पुलिया की रेलिंग से बस टकरा गई।
हादसे के बाद बस में सवार लालगंज क्षेत्र के जिगनामऊ निवासी दीपा दीक्षित (35) पत्नी आशीष कुमार व अमित (28) पुत्र दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में स्टेयरिंग फेल होने से हादसा होने की आशंका है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। दो लोगों को ज्यादा चोटें आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos