सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar after death of a young woman in a private hospital

Raebareli News: निजी हॉस्पिटल में युवती की मौत के बाद हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Uproar after death of a young woman in a private hospital
 मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवती की मौत के बाद
विज्ञापन
अमावां। मिल एरिया थाने के रतापुर स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवती की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। युवती के पिता ने हॉस्पिटल के चिकित्सक व अन्य स्टाफ के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया है। उधर, सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर निवासी शालिनी (22) पुत्री जमुना प्रसाद चौरसिया को गत 12 अप्रैल की रात 11 बजे पेट में दर्द उठने के बाद रतापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 हजार रुपये जमा कराने के बाद इलाज शुरू किया गया। आरोप है कि सोमवार की सुबह आठ बजे मरीज को कई इंजेक्शन लगाए गए। इंजेक्शन लगते ही युवती की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने चिकित्सक के पास पहुंचकर मरीज को रेफर करने का अनुरोध किया तो डॉक्टर ने सेहत में सुधार की बात कहकर 20 हजार रुपये और जमा करा लिए। करीब नौ बजे मरीज की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। युवती के पिता ने मिल एरिया थाने में तहरीर देकर डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
सूचना पर एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रकाश ने नर्सिंगहोम पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ चिकित्सकों व स्टाफ के बयान दर्ज किए जाएंगे। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।
अस्पताल के संचालक डॉ. जेएन मेल्होत्रा ने बताया कि युवती आई थी, उसका इलाज हो रहा था। रविवार शाम को युवती अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी हालत सामान्य थी। उसका इलाज हो रहा था। इस दौरान हार्ट फेल होने से मौत हो गई।
उधर, मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिला गया है। नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed