सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar over suppression of investigation into recruitments in Mission Vatsalya

Raebareli News: मिशन वात्सल्य में भर्तियों की जांच दबाने पर हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 26 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar over suppression of investigation into recruitments in Mission Vatsalya
विज्ञापन
रायबरेली। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में मिशन वात्सल्य के तहत हुई भर्तियों की जांच पांच माह बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। मंडलायुक्त के आदेश के बाद भी जांच को दबाने से नाराज शिकायतकर्ता ने बुधवार को प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
Trending Videos


जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में मिशन वात्सल्य के तहत प्रोजेक्टर कोऑर्डिनेटर, काउंसलर, केस वर्कर और चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजरों के पदों को भरने के लिए भर्ती की गई थी। मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में शहर के चक अहमदपुर नजूल निवासी आशीष पाठक ने आरोप लगाया था कि शासनादेश के विपरीत गलत तरह से नियुक्तियां हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि फर्म ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर और काउंसलर के एक-एक पद के लिए पांच-पांच व चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजरों और केस वर्करों के लिए 10-10 लोगों की रैंडम सूची दी थी। इसके बावजूद कृष्ण प्रताप शर्मा, सरिता देवी, तहसीला खानम, अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार का नाम रैंडम सूची में शामिल न होने के बावजूद उनका भी चयन हो गया।

मंडलायुक्त ने अक्टूबर 2025 में सीडीओ को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देशित किया था। विभागीय लोगों का कहना है कि प्रोबेशन अधिकारी व अन्य अधिकारियों के जवाब न मिलने के कारण जांच कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है।

इसी से आक्रोशित शिकायतकर्ता ने बुधवार को सीडीओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा करते हुए मामले की जांच रिपोर्ट तुरंत सौंपने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीडीओ अंजूलता ने बताया कि इस मामले में प्रोबेशन अधिकारी का जवाब आते ही जांच रिपोर्ट पूरी कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed