{"_id":"6a6e47ec7b38b3623f09f7a4","slug":"woman-declared-dead-name-removed-from-ration-card-raebareli-news-c-101-1-slko1031-164244-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महिला को मुर्दा दिखा राशन कार्ड से हटाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महिला को मुर्दा दिखा राशन कार्ड से हटाया नाम
Sun, 02 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सलोन तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायत सुनती डीएम व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने एक बार फिर फरियादियों का दर्द छलक उठा। कई लोग ऐसे आए, जिन्होंने कई बार शिकायत की पर समाधान न हो सका। सलोन में पूरे सूबेदार निवासी मंशा देवी ने शिकायत की कि पूर्ति विभाग ने उन्हें मृत घोषित कर राशन कार्ड से नाम हटा दिया है। पिछले तीन माह से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उनका नाम अब तक राशन कार्ड में नहीं जोड़ा गया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन तहसील के सभागार में डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। किठावां गांव निवासी आशीष सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव स्थित चौराहा से पुल तक करीब 400 मीटर लंबे नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। निर्माणाधीन नाले का कुछ हिस्सा निर्माण के दौरान ही क्षतिग्रस्त हो गया।
डीएम ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। करहिया बाजार निवासी उमेशचंद्र मिश्र ने घरेलू बिजली का अत्यधिक बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। समाधान दिवस में कुल 92 शिकायतें आई। इसमें महज पांच शिकायतों का निपटारा हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी अंकित कुमार, तहसीलदार दीपिका सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। सरायं अख्तियार गांव निवासी इंद्रपाल शरीर पर मैं जिंदा हूं का पंफलेट चिपकाकर तहसील पहुंचे। उन्होंने सीडीओ को पत्र देकर बताया कि कोटेदार ने उन्हें मृत घोषित कर राशन कार्ड काट दिया है।
सीडीओ ने आपूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। संपूर्ण समाधान दिवस में 29 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक समाधान दिवस में कुल 32 शिकायतें आई। इसमें पांच शिकायतें मौके पर ही निपटीं। इस मौके पर तहसीलदार मंजरी सिंह, सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी मौजूद रहे।
नाती ने 15 साल से नहीं लौटाए झुमके
लालगंज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में महाखेड़ा गांव की 87 वर्षीय दिव्यांग सताना ने आरोप लगाया कि उसके नाती ने शादी के लिए 15 वर्ष पहले उसके झुमके और मांग बेंदी लिए थे, लेकिन आज तक वापस नहीं किए। महिला ने बताया कि उसने कई बार शिकायत की। दो माह पहले कोतवाली में समझौता भी हुआ था।
उस दौरान आरोपी ने जेवरात लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं किया। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 35 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें आठ शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। महराजगंज में एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम की अध्यक्षता आयोजित समाधान दिवस में आई 34 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।