सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Work begins to build an underpass at the crossing

Raebareli News: क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए काम शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 26 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Work begins to build an underpass at the crossing
ऊंचाहार कस्बा में अंडर पास निर्माण के लिए लगाया गया निशान।
विज्ञापन
ऊंचाहार। नगर की 44-ए रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण तैयारी की शुरू हो गई है। क्राॅसिंग पर निर्माण सामग्री पहुंच गई है। कार्यदायी संस्था ने अंडरपास बनाने के लिए जेसीबी से सफाई कराई और स्थान को चिह्नित कर खोदाई कराए जाने वाली जगह पर निशान लगाए। इसी हफ्ते निर्माण कार्य शुरू होगा। लगभग छह महीने में अंडरपास तैयार होने की बात कही जा रही है।
Trending Videos


लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बन चुका है। इससे क्रॉसिंग पूरी तरह बंद करके ट्रैक पार कर आवागमन रोक दिया गया है। ओवरब्रिज के बगल में सर्विस रोड तो बनी है, लेकिन क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को ओवरब्रिज की लंबी दूरी तय करके आना-जाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर व्यवसाय पर पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। एक तरह से कस्बा दो हिस्सों में बंट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य की अगुवाई में व्यापारियों ने कई बार रेलवे क्रॉसिंग खोलने या अंडरपास बनाने की मांग को लेकर आवाज उठाई। काफी जद्दोजहद के बाद रेलवे ने क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की स्वीकृति दी थी। निर्माण सामग्री आने और काम शुरू होने की खबर मिलते ही सराफा व्यापारी एवं भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल के साथ कई व्यापारी क्राॅसिंग पर पहुंचे और खुशी जताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य, टिल्लू जायसवाल, राजू सोनी, एजाज अहमद, आनंद महेंद्र, राकेश मौर्य, अतीश कुमार ने भी खुशी जताई है।

16 मीटर लंबा होगा अंडरपास
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अंडरपास बनाने में करीब छह करोड़ रुपये की लागत आएगी। अंडरपास 16 मीटर लंबा, चार मीटर चौड़ा और तीन मीटर ऊंचा बनेगा। इससे अंडरपास से कार, बाइक, ई रिक्शा समेत छोटे वाहनों के साथ पैदल राहगीर निकल सकेंगे। ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अंडरपास बनाने के लिए कार्यदायी संस्था ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed