सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A dilapidated electric pole fell, a major accident was averted.

Rampur News: जर्जर बिजली का पोल गिरा, बड़ा हादसा बचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated electric pole fell, a major accident was averted.
विज्ञापन
मिलक। नगर के मोहल्ला नसीराबाद में जर्जर बिजली का पोल अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
Trending Videos

बताया गया कि पोल लंबे समय से जर्जर था और नीचे से पूरी तरह खोखला हो चुका था। उस पर बिजली के तारों का अधिक भार था, जिससे वह घरों के सहारे टिका हुआ था। मंगलवार को अचानक पोल गिरने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोल को ठीक करने का काम शुरू किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने नया पोल लगाने की मांग करते हुए कार्य रुकवा दिया।
सभासद प्रखर बशिष्ठ ने बताया कि पोल को बदलवाने के लिए विभाग से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब लोग जर्जर पोलों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल बदलवाने की मांग कर रहे हैं।
वहीं जेई हसनैन अंसारी ने बताया कि फिलहाल पोल की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन स्थानीय लोग नया पोल लगाने पर अड़े हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार नया पोल तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाता, फिर भी जल्द ही नया पोल लगवाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed