सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man changing the spare tyre of his car was crushed by a dumper and died.

Rampur News: कार की स्टेपनी बदल रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man changing the spare tyre of his car was crushed by a dumper and died.
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी में कार की स्टेपनी बदल रहे युवक को अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित डंपर को कब्जे में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
Trending Videos

मंगलवार की दोपहर मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी ग्राम फलौदा निवासी अशोक त्यागी के बेटे नितिन त्यागी (30) अपनी पत्नी व बेटे के साथ कार से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि चौकी क्षेत्र के गांव पट्टीकलां स्थित सिंह ढाबे के नजदीक कार में पंक्चर हो गया। हाइवे किनारे कार खड़ी कर नितिन स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में नितिन त्यागी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
----
टहलने निकले पत्नी और बच्चे की बची जान

कार की स्टेपनी बदलने के दौरान नितिन त्यागी की पत्नी और बेटा कुछ ही दूरी पर टहल रहे थे। जिसके चलते उनकी जान बच गई। लोगों ने बताया कि यदि दुर्घटना के दौरान वे दोनों भी कार में होते तब हादसे का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed