सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A dispute broke out during a volleyball match, resulting in a young man's head being broken.

Rampur News: वॉलीबॉल खेलने के दौरान विवाद, युवक का सिर फोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 04 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A dispute broke out during a volleyball match, resulting in a young man's head being broken.
विज्ञापन
टांडा। गांव में वॉलीबॉल खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

ग्राम किशनपुर दुल्ला नगला निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका पुत्र मुकेश एक मई की शाम करीब 5:30 बजे गांव में वॉलीबॉल खेलने गया था। इसी दौरान गांव टाय मदन निवासी सुमित और गांव किशनपुर दुल्ला नगला निवासी विनीत वहां पहुंचे और खेल को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मुकेश पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में मुकेश के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लड़कों ने किसी तरह उसे बचाया और उपचार के लिए थाने ले आए। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर गए।
सीओ कीर्ति निधि आनंद का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed