{"_id":"69f7accf3f67ac1a8c00e6a3","slug":"the-issue-of-loan-waiver-and-stray-animals-was-raised-in-the-panchayat-of-bhakiyu-ambawata-rampur-news-c-282-1-smbd1027-170115-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाकियू अंबावता की पंचायत में कर्ज माफी और छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाकियू अंबावता की पंचायत में कर्ज माफी और छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 04 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की पंचायत रविवार को ग्राम जादवपुर में आयोजित की गई। पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें छुट्टा पशु, कर्ज माफी और महंगाई प्रमुख मुद्दे रहे।
पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ करे। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये माफ किए जा सकते हैं, लेकिन किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने छुट्टा पशुओं की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इनसे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। साथ ही बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि खाद, डीजल और कीटनाशक दवाइयों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।
पंचायत में 17 मई को लखनऊ में आयोजित होने वाली भाकियू अंबावता की महापंचायत को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता की अध्यक्षता में होने वाली इस महापंचायत में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अधिक से अधिक किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की गई।
इस दौरान कृष्णपाल, रतनलाल, दर्शन लाल, बाबूराम, नौबत राम, संजीव सिंह, तेजपाल, अशरफ अली, दिनेश लाल, मुरारी लाल, अमनदीप, राकेश कुमार, श्यामलाल सहित कई किसान मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार ने की, जबकि संचालन जिला संगठन मंत्री इसरार अली पाशा ने किया।
Trending Videos