{"_id":"69f7ab2a18956e4955034dbb","slug":"bikes-collide-two-sisters-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1001-170128-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइकों की भिड़ंत, दो बहनें घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइकों की भिड़ंत, दो बहनें घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 04 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। रविवार दोपहर टांडा बाजपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह घटना दोपहर करीब 11 बजे जटपुरा की पुलिया के पास हुई। घायल युवतियों की पहचान राधिका और नेहा के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के काशीपुर स्थित ग्राम धीमर खेड़ा की सगी बहनें हैं। वे ग्राम पीपली नायक से अपने गांव लौट रही थीं, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बहनें दूर जा गिरीं। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि घायलों को टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
Trending Videos
