{"_id":"69f7ab68273d555f120d36b8","slug":"sentencing-will-be-announced-today-in-the-case-of-murder-of-a-young-woman-rampur-news-c-282-1-rmp1023-170156-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवती की हत्या के मामले में आज सुनाई जाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवती की हत्या के मामले में आज सुनाई जाएगी सजा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 04 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फरीदाबाद की युवती का धर्म परिवर्तन कर शादी करने और बाद में उसकी हत्या के सात साल पुराने मामले में कोर्ट सोमवार को सजा के प्रश्न पर सुनवाई करेगा। कोर्ट आरोपी युवक को दोषी करार दे चुका है।
यह मामला फरीदाबाद और रामपुर के गंज थाने से जुड़ा हुआ है। फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र के बड़कल झील निवासी बीना देवी ने 22 नवंबर 2019 को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी के अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसे गायब करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
एसपी के आदेश पर गंज थाने में काशीपुर आंगा निवासी सलीम और उसके दो भाइयों इस्लाम व असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद सलीम के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
आरोप है कि सलीम युवती को फरीदाबाद से बहलाकर रामपुर ले आया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराया और निकाह के बाद उसकी हत्या कर दी। बाद में उसका शव तक देखने को नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शव को कब्र से निकलवाया था।
एडीजीसी प्रमोद सागर के अनुसार कोर्ट ने आरोपी सलीम को दोषी करार दे दिया है और अब उसे सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।
Trending Videos