{"_id":"6a6ba8adf3323fd59d0f665b","slug":"a-girl-who-had-gone-into-the-forest-to-relieve-herself-was-bitten-by-a-snake-rampur-news-c-282-1-smbd1029-176704-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जंगल में शौच के लिए गई बालिका को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जंगल में शौच के लिए गई बालिका को सांप ने डसा
Fri, 31 Jul 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। क्षेत्र के गांव आकानगर में घर में शौचालय न होने की वजह से जंगल में शौच के लिए गई 10 वर्षीय नैना को बृहस्पतिवार सुबह सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी स्वार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
आकानगर गांव निवासी नैना सुबह करीब छह बजे घर के पीछे जंगल में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उसे डस लिया। बालिका के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।
बालिका के पिता पप्पू के अनुसार, उनके घर में शौचालय नहीं है और उन्हें अब तक सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिल सका है। मजबूरी में परिवार के सदस्य खुले में शौच के लिए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय सरकड़ी गांव में है। आकानगर गांव इसी पंचायत के अंतर्गत है। यहां सार्वजनिक शौचालय नहीं है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान इनकार अली का कहना है कि पप्पू के घर शौचालय का प्रस्ताव कर दिया गया है। शीघ्र ही शौचालय बन जाएगा।