{"_id":"6a6ba843028bf72b350f9124","slug":"i-am-still-alive-sir-give-me-back-my-land-rampur-news-c-282-1-smbd1027-176707-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मैं अभी जिंदा हूं साहब... मेरी जमीन लौटा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मैं अभी जिंदा हूं साहब... मेरी जमीन लौटा दो
Fri, 31 Jul 2026 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। तहसील क्षेत्र के ग्राम अताई नगर में एक विधवा महिला को राजस्व अभिलेखों में कथित रूप से मृत दर्शाकर उसकी भूमि दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज किए जाने का मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने इसकी जांच एडीएम जंग बहादुर को सौंप दी है।
ग्राम अताई नगर निवासी शीला पत्नी स्वर्गीय हरिराम का कहना है कि वह जीवित हैं, इसके बावजूद राजस्व अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शा दिया गया। इसके बाद उनकी भूमि का नामांतरण दूसरे व्यक्ति के पक्ष में कर दिया गया।
मामले की जानकारी होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के साथ ही जिला और तहसील स्तर के अधिकारियों से निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जंग बहादुर ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह सिद्ध होता है कि किसी राजस्व अधिकारी या कर्मचारी ने लापरवाही अथवा अनियमितता करते हुए जीवित महिला को मृत दर्शाकर भूमि का नामांतरण किया है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।