फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kanwar Yatra: Over 1,500 personnel deployed; surveillance to be conducted via drones as well.

कांवड़ यात्रा : डेढ़ हजार से अधिक जवान तैनात, ड्रोन से भी होगी निगरानी

Fri, 31 Jul 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Over 1,500 personnel deployed; surveillance to be conducted via drones as well.
रामपुर। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार से अधिक पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रशासन ने मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। पुलिस इस दौरान ड्रोन कैमरों से भी पूरे मार्ग पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। हालांकि, शुक्रवार से कांवड़ यात्रा के लिए भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रशासन ने जिले भर में इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबों और दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की है। सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।

0000
यह रहेगी व्यवस्था
सीओ- 7
निरीक्षक- 40
उपनिरीक्षक- 250
हेड कांस्टेबल व सिपाही- 780
महिला पुलिस कर्मी- 165
यूपी-112 पीआरवी टीमें
000
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों से लेकर कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। ड्रोन से भी निगरानी होगी। सुरक्षा बेहद कड़ी रहेगी। -अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed