{"_id":"6a6ba8d20bfd339c050258d1","slug":"kanwar-yatra-heavy-vehicles-barred-from-highway-starting-friday-night-rampur-news-c-282-1-rmp1004-176692-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : शुक्रवार रात से हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : शुक्रवार रात से हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
Fri, 31 Jul 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भोलेनाथ के सबसे प्रिय माह सावन की शुरुआत आज हो गई है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा के लिए शुक्रवार की रात से हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा, जो तीन अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, हल्के वाहन और रोडवेज बसें चलती रहेंगी।
कांवड़ यात्रा सावन माह के पहले दिन से शुरू हो गई है। इसे देखते हुए पुलिस की ओर से 31 जुलाई से तीन अगस्त की रात तक हाईवे पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस के अनुसार पहले सोमवार के लिए तीन अगस्त तक रूट डायवर्ट रहेगा।
इस दौरान भारी वाहन हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे। हालांकि, हल्के वाहनों के साथ ही रोडवेज बसें यथावत चलती रहेंगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने अपना प्लान तैयार करते हुए इसे लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। यह डायवर्जन शुक्रवार रात से सोमवार की रात आठ बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
000
इस तरह रहेगा डायवर्जन
बरेली, रुद्रपुर, बिलासपुर और मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इन वाहनों को शाहबाद, सैफनी, बिलारी, हजरतनगरगढ़ी, सिरसी, संभल के चौधरी सराय चौकी होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। मीरगंज और आंवला की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
रुद्रपुर और बिलासपुर की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को कोयली कट और जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाईपास होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। वहीं दिल्ली से बरेली आने वाले भारी वाहन बिलारी, सैफनी और शाहबाद मार्ग से होकर गुजरेंगे।
मुरादाबाद से रामपुर और रुद्रपुर जाने वाले वाहनों को भी सैफनी, शाहबाद, पटवाई और अजीतपुर बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा।
0000
चार चरणों में लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान
31 जुलाई रात 8 बजे से 3 अगस्त रात 8 बजे तक
7 अगस्त रात 8 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक
14 अगस्त रात 8 बजे से 17 अगस्त रात 8 बजे तक
21 अगस्त रात 8 बजे से 24 अगस्त रात 8 बजे तक
0000
कांवड़ यात्रा के लिए हाईवे पर शुक्रवार की रात से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। यह डायवर्जन सोमवार की रात तक चलेगा। इस दौरान हल्के वाहन चलते रहेंगे। भारी वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। -अनुराग सिंह, एएसपी