सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A man carrying a reward of 25,000 rupees was living in a drug de-addiction centre and was arrested.

Rampur News: नशा मुक्ति केंद्र में रह रहा था 25 हजार का इनामी, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A man carrying a reward of 25,000 rupees was living in a drug de-addiction centre and was arrested.
विज्ञापन
शाहबाद। ढकिया गांव के पास जंगल में गोवंशीय पशु का वध कर अवशेष फेंकने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी महफूज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और नशामुक्ति केंद्र में भर्ती होकर बचने की कोशिश कर रहा था।
Trending Videos

23 नवंबर 2025 की रात अवशेष मिले थे। इस मामले में 26 नवंबर 2025 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान नालापार के रहने वाले सुभान और बदायूं के थाना बिसौली के मोहल्ला नई बस्ती के परवेज को गिरफ्तार किया था। इस मुठभेड़ के दौरान कस्साबान निवासी नन्हे, नालापार निवासी महफूज और ओसी गांव निवासी शरीफ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में शरीफ ने 24 दिसंबर 2025 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि नन्हे को 16 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस प्रकरण में वांछित महफूज की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मुरादाबाद के रामपुर दोराहा पर स्थित न्यू लाइफ केयर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है।
पुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर एक 315 बोर तमंचा, जिसकी नाल में एक खोखा कारतूस फंसा हुआ बरामद किया है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed