सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed in Tanda for threatening BLO, accused arrested

Rampur News: टांडा में बीएलओ को धमकाने के मामले में रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Report filed in Tanda for threatening BLO, accused arrested
विज्ञापन
टांडा। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद ग्राम गागन नगला निवासी बीएलओ अब्दुल रऊफ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाबर और रियासत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
Trending Videos

बीएलओ अब्दुल रऊफ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि ग्राम गागन नगला निवासी मोहम्मद अली की पत्नी मेहताब जहां के माता पिता की आयु में 50 वर्ष का अंतर होने के कारण एसआईआर में उनका फार्म विसंगति में आ गया था। जिसका नोटिस उसने उन्हें प्राप्त करा दिया। जिस पर बाबर और रियासत ने उसके साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फरवरी को उसके पास बाबर ने फोन कर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पीड़ित बीएलओ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चलान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed